हरदोई, अगस्त 19 -- हरदोई। स्वामी विवेकानंद सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। विभिन्न योजनाओं एवं शैक्षिक कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, नामांकन, निःशुल्क पाठ्य-पुस्तक एवं यूनिफॉर्म वितरण, डीबीटी, कायाकल्प योजना, विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं, शिक्षकों की उपस्थिति तथा निपुण भारत मिशन सहित अन्य विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

बैठक के निदेश उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप बेसिक शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें। शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि प...