बुलंदशहर, दिसम्बर 15 -- परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति अब ऑनलाइन दर्ज करने की व्यवस्था लागू की जा रही है। शासन के निर्देश मिलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग तैयारियां तेज कर देगा। बेसिक शिक्षा निदेशक की ओर से इस संबंध में आदेश जारी हो चुके हैं मगर वह जिला स्तर पर नहीं आए हैं। स्कूलों में अब शिक्षकों को सुबह के समय उपस्थिति दर्ज कराने के लिए एक घंटे का अतिरिक्त समय मिलने की बात कही जा रही है। अवधि में शिक्षक टैबलेट के माध्यम से एप अपनी ऑनलाइन उपस्थिति लगा सकेंगे। इससे स्कूलों में शिक्षकों की लेट-लतीफी पर लगाम लगेगी। जिले के सभी 16 ब्लॉक के 1,869 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में यह व्यवस्था लागू होगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली से शिक्षकों की नियमित निगरानी आसान होगी ...