सहारनपुर, मार्च 16 -- सहारनपुर। जिले के स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। यह परीक्षाएं 16 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार जिले के 1438 परिषदीय स्कूलों में करीब 1.90 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जो इस परीक्षा में शामिल होंगे। कक्षा एक के विद्यार्थियों की परीक्षा मौखिक रूप से ली जाएगी, जबकि कक्षा दो से लेकर आठ तक के विद्यार्थियों की परीक्षाएं लिखित होंगी। परीक्षा को सुचारु संपन्न कराने के लिए खंड शिक्षाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों तक समय पर प्रश्नपत्र पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.