बुलंदशहर, जनवरी 7 -- बुलंदशहर। जिले के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों बच्चों के लिए इस बार नया शैक्षिक सत्र समय से पहले किताबों की सौगात लेकर आएगा। अक्सर सत्र शुरू होने के कई महीनों बाद तक किताबों का इंतजार करने वाले छात्र-छात्राओं के हाथों में इस बार पढ़ाई शुरू होने से पहले ही पुस्तकें होंगी। शासन स्तर से जल्द ही बच्चों के लिए किताबों को भेज दिया जाएगा। जिससे जिले के करीब तीन लाख बच्चों की पढ़ाई की राह आसान हो जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग के तहत संचालित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षिक स्तर को सुधारने के लिए इस बार बड़ी तैयारी की गई है। जिले के 16 ब्लॉकों में स्थित कुल 1869 स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे 2.73 लाख बच्चों को समय पर किताबें उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। शासन की मंशा है कि इस बार बच्चों की पढ़ाई में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.