नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार है। इस इंतजार के बीच केंद्रीय कर्मचारियों के संगठन की ओर से तरह-तरह के डिमांड किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नेशनल काउंसिल-जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (स्टाफ साइड) NC-JCM की ड्राफ्टिंग कमेटी ने 8वें वेतन आयोग से जुड़ी कई अहम मांगें की हैं, जिसे मान लेने पर केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों को बड़ा फायदा होगा। आइए डिटेल में जान लेते हैं कि आखिर वेतन आयोग से पेंशनभोगियों के लिए क्या कुछ कहा गया है। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक जैसा फिटमेंट फैक्टर, ग्रेच्युटी की रकम 25 लाख रुपये से बढ़ाकर 75 लाख रुपये करना, 'वन रैंक वन पेंशन' लागू करना, पेंशन कम्यूटेशन की अवधि घटाकर 11 साल करना, महंगाई राहत (DR) के 25% या उससे ज्यादा होने पर उसे बेसिक पे यानी मूल वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.