प्रयागराज, नवम्बर 25 -- प्रयागराज। यूपी बोर्ड के 29 हजार से अधिक स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा नौ से 12 तक के एक करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं को फरवरी अंत से एनसीईआरटी व अन्य किताबें मिलने लगेंगी। कक्षा नौ से 12 तक की एनसीईआरटी की 36 विषयों की 70 पाठ्यपुस्तकों तथा बोर्ड की हिन्दी, संस्कृत तथा उर्दू विषय की 12 पाठ्यपुस्तकों के प्रकाशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नए सत्र के लिए पहली बार जिलों में डीलर तय किए जाएंगे ताकि प्रकाशन के बाद बाजार में किताबों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। इसके अलावा अधिकृत दुकानें जिलों में पुस्तक विक्रेताओं की सूची भी जारी करेंगे ताकि बच्चों को सस्ती और अधिकृत किताबें मिल सकें। स्कूलों में गैर अधिकृत किताबों से पढ़ाई होती मिली तो शिक्षकों के साथ ही प्रधानाचार्यों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

परिषदीय स्कूलों की क...