बदायूं, जनवरी 8 -- बदायूं, संवाददाता। ईसीसीई एजुकेटर की जनपद में भर्ती की गई। जिसको रद कराने को लेकर सीडीओ केशव कुमार से आवेदकों ने बुधवार विकास भवन पहुंचकर मुलाकात की। जिसमें इस भर्ती को रद कराने की मांग की है। दो दिन पहले आवेदक युवक-युवतियों ने कलक्ट्रेट में डीएम से शिकायत की थी। सीडीओ केशव कुमार को सौंपे गए शिकायती पत्र के अनुसार कहा है कि 19 नवंबर 2025 में विज्ञप्ति निकाली गई। जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग में प्राथमिक विद्यालयों में सीओ लॉकटिड आंगनबाड़ी केंद्रों में नियुक्ति के संबध में प्रकाशित की गई थी। जिसका टेंडर एक निजी कंपनी रैपिड वर्क फोर्स प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया था। इसका आवेदन सेवा योजना पोर्टल के द्वारा विभिन्न जिले से आवेदन लिए गए थे। कुल आवेदनों की संख्या लगभग तीन हजार थी। शासनादेश में वर्णित नियम संख्या तीन के अनुसार सभ...