बेसिक शिक्षा विभाग ने 700 बच्चों को बांटे दिव्यांग उपकरण
अलीगढ़, मार्च 24 -- अतरौली। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार को वीरांगना अवंतीबाई राजकीय महाविद्यालय में निःशुल्क उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजवीर सिंह ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर दिव्यांगजनों एवं पात्र लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किए।कस्तूरबा गांधी स्कूल बिजौली की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और अतरौली की छात्राओं ने स्वागत गान किया। करीब 700 बच्चों को व्हीलचेयर, छड़ी, सीपी चेयर, एमआर किट, टा्ई साइकिल, हेयर एड आदि वितरित किए गए। इस दौरान बीएसए राकेश कुमार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख केहर सिंह राजपूत, नगर पालिका परिषद अतरौली के पूर्व चेयरमैन पवन वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोज कुमार, गेंदालाल वर्मा, उपेंद्र पलावत, कौशलेंद्र सिंह, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.