कानपुर, मार्च 15 -- कानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग ने ऐसे शिक्षकों की सूची मांगी है, जिन्हें अभिलेखों के आधार पर संदिग्ध माना गया है। इस सूची की तैयारी की जा रही है लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इनकी संख्या कितनी है। अभिलेखों को लेकर किसी तरह की त्रुटि अभी तक सत्यापित नहीं है लेकिन विभिन्न सोर्सों से शिकायत के आधार पर इसे तैयार किया जा रहा है। शिक्षा निदेशक (बेसिक) प्रताप सिंह बघेल ने सभी जनपदों में बेसिक शिक्षा अधिकारियों से यह ब्योरा मांगा है। निदेशक ने अदालत में लंबित एक प्रकरण के संदर्भ अदालत के आदेश पर इसकी जांच शुरू की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.