एटा, मार्च 19 -- सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद 29 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिसके तहत जनपद को सात नए शिक्षक मिले हैं। भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मिले सात नए शिक्षकों को उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात किया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि 29 हजार शिक्षक भर्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। गत दिनों सुप्रीम कोर्ट से भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिये गए, जिसके बाद सरकार से शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की गई है। भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जनपद को सात नए शिक्षक मिले हैं। उन्होंने बताया कि जनपद को मिले नए सात शिक्षक गणित, विज्ञान विषय के है। नए शिक्षकों को उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गणित, विज्ञान विषय पढ़ाने के लिए लगाया जाएगा। नए शिक्षक मिलने से जूनियर विद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.