प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 14 -- कुंडा, संवाददाता। प्रतिवर्ष नामांकन घट रहा है, उसे बढ़ाने की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की हैं। क्योंकि आंगनबाड़ी बेसिक शिक्षा के नींव की ईंट है। यह बातें शनिवार को बीआरसी केंद्र पर आयोजित हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम के तहत आयोजित संगोष्ठी में बीईओ संजय सिंह ने कहा। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष तक के बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र पर रहकर सीखतें हैं। पांच वर्ष के बाद उनका प्रवेश कक्षा एक में स्कूल में होता है तो वह पढ़ने में निपुण होते हैं। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह ने भी विचार रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.