मेरठ, अप्रैल 22 -- मेरठ में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत दाखिलों में कथित अनियमितताओं को लेकर बुधवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। छात्र नेता विनीत चपराना ने आरटीई प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग उठाई। आरोप था कि जरूरतमंद बच्चों को आरटीई के तहत निजी स्कूलों में मिलने वाली सीटों पर नियमों का सही पालन नहीं किया जा रहा है। कई पात्र बच्चों को प्रवेश से वंचित किया जा रहा है, जबकि कुछ स्कूल मनमानी कर रहे हैं। फीस भी मांगी जा रही है। बहरहाल महंगी किताब, ड्रेस को लेकर भी शिकायत की कि इसमें जांच कर कार्यवाही होनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...