बेसिक शिक्षा कार्यालय के 14 रक्तदानियों ने किया महादान
बलरामपुर, मई 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संयुक्त जिला चिकित्सालय में संचालित ब्लड बैंक में रक्त की कमी को दूर करने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आयोजित शिविर में 14 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता का संकल्प लिया। शिविर में कुल 18 लोगों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन स्वास्थ्य परीक्षण के बाद 14 लोगों का ही रक्त लिया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. अजय लक्ष्मी ने सभी प्रतिभागियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। रक्तदान शिविर में बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ल ने स्वयं रक्तदान कर अधिकारियों, कर्मचारियों व शिक्षकों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। इससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.