इटावा औरैया, मई 8 -- इटावा। जनगणना का पहला चरण मकान गणना के लिए शुरू हो गया है और इसमें स्वगणना की व्यवस्था भी की गई है। यह स्व गणना गुरुवार से शुरू हो गई है इसके दूसरे दिन शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राजेश कुमार के निर्देशन में विभागीय कार्यालय में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वगणना की। बीएसए ने स्वयं भी अपनी स्वगणना की। मास्टर ट्रेनर्स बृजेश कुमार, हरि शरण ओझा और पंकज कुमार ने यहां पहुंचकर प्रशिक्षण दिया द्ध उसके बाद बीएसए की देखरेख में वित्त लेखा अधिकारी अरुण राज खरे, जिला समन्वयक अर्चना सिन्हा , मनोज कुमार सिंह, हरेंद्र, ज्ञानेंद्र सिंह, मनोज शर्मा और महेंद्र कुमार के साथ पूरे स्टाफ ने स्वगणना की। इसके साथ ही अन्य लोगों से भी अपील की गई है कि वे स्वगणना कर लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...