मथुरा, जून 22 -- जिले के परिषदीय शिक्षकों के संगठनों ने पूर्व ऊर्जा मंत्री व मथुरा वृंदावन के विधायक श्रीकांत शर्मा से मिलकर शिक्षक समस्याओं के निस्तारण की मांग की। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, विशिष्ट‌ बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, यूटा व महिला शिक्षक मोर्चा समेत करीब आधा दर्जन शिक्षक संघों के पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री से कैम्प कार्यालय पर मुलाकात कर ज्ञापन दिया।

शिक्षक समस्याएँ जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र सारस्वत व विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रविन्द्र चौधरी ने बताया कि आरटीई लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता लागू करने व एक अप्रैल 2005 से पूर्व प्रकाशित पदों पर नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना प्रदान करने के आदेश पर अमल न होने...