रामपुर, जून 21 -- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग को ज्ञापन भेजकर विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों (शिक्षक विधायक) के चुनाव में बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों को भी मताधिकार देने की मांग की है। ​संघ के जिला अध्यक्ष कैलाश बाबू पटेल और जिला मंत्री आनंद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था की आधारशिला होने के साथ-साथ नई शिक्षा नीति, निपुण भारत मिशन, चुनाव और जनगणना जैसे विभिन्न शासकीय दायित्वों के निर्वहन में बेसिक शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इसके बावजूद प्रदेश के इस सबसे बड़े शिक्षक वर्ग को शिक्षक प्रतिनिधित्व की प्रक्रिया से बाहर रखना लोकतांत्रिक समावेशिता की भावना के अनुरूप नहीं है। संघ ने मांग की है कि बेसिक शिक्षकों को मतदाता सूची में शामिल करने की संभावनाओं का विधिक ...