बेसिक शिक्षकों को दिया स्काउटिंग का प्रशिक्षण
गोरखपुर, सितम्बर 21 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश की ओर से सोमवार को कंपोजिट विद्यालय खजनी में बेसिक शिक्षकों को बिगिनर्स कोर्स का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित राम जन्म सिंह के निर्देशन में हुआ। सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त मोहित कुमार ने कहा कि स्काउट-गाइड के प्रशिक्षण से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। साथ ही उनमें मानव सेवा और देशभक्ति की भावना विकसित होती है। उन्होंने शिक्षकों से विद्यालयों में बच्चों को स्काउटिंग का प्रशिक्षण देने का आह्वान किया। जिला आयुक्त एडल्ट रिसोर्स स्काउट ज्ञानेंद्र ओझा ने कहा कि शिक्षक स्वयं स्काउटिंग का प्रशिक्षण लेकर बच्चों का भविष्य संवारने में योगदान दें। इससे पहले प्रशिक्षुओं ने ध्वज शिष्टाचार किया। प्रशिक्षण में जिला आयुक्त राम आशीष शर्मा, ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.