बेसिक शिक्षकों को एसबीआई देगा सुरक्षा कवर
वाराणसी, जुलाई 8 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में बुधवार को यहां एसबीआई और उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग के बीच अहम समझौता हुआ। इसके तहत बेसिक शिक्षकों, शिक्षामित्रों और संविदाकर्मियों को आर्थिक सुरक्षा कवच प्रदान किया जाएगा। स्टेट बैंक में उनके खाते खोलकर उन्हें बैंकिंग सेवाएं मुहैया की जाएंगी। बड़ालालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल में एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक दीपेश राज और अपर मुख्य सचिव (बेसिक/माध्यमिक शिक्षा) पार्थसारथी सेन शर्मा ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। शिक्षकों और कर्मचारियों के हितार्थ समझौते का मुख्यमंत्री ने स्वागत किया। समझौते के बाद स्टेट बैंक में जीरो बैलेंस पर बेसिक शिक्षकों, शिक्षामित्रों और संविदाकर्मियों के खाते खुलेंगे। यह भी पढ़ें- महराजगंज में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.