श्रावस्ती, अप्रैल 7 -- सोहनलाल मिश्र/श्रावस्ती।/ वरिष्ठता के आधार पर अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की मांग को लेकर शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। शिक्षकों का कहना है कि विगत 10 वर्षों से अधिक समय से आकांक्षी जनपदों सहित अन्य जनपदों में कार्यरत वरिष्ठ शिक्षकों का गृह जनपद में स्थानांतरण भारांक नीति के कारण नहीं हो पा रहा है, जबकि कनिष्ठ शिक्षक इसका लाभ उठा रहे हैं। शिक्षकों का आरोप है कि भारांक नीति से वरिष्ठ शिक्षकों के अधिकारों का हनन हो रहा है। उल्लेखनीय है कि आकांक्षी जनपदों से 2018 और 2020 में अंतर्जनपदीय स्थानांतरण पर पूर्ण प्रतिबंध था। शासन की तत्कालीन स्थानांतरण नीति में कहा गया था कि दो वर्ष के भीतर विकल्प लेकर स्थानांतरण कर दिया जाएगा, लेकिन वर्षों बाद भी ये शिक्षक स्थानांतरण से वंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.