बेसिक शिक्षकों और मानदेय कर्मियों के अब स्टेट बैंक में खुलेंगे खाते
कानपुर, जुलाई 21 -- कानपुर देहात, संवाददाता। प्रदेश सरकार व स्टेट बैंक के बीच हुए एमओयू के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मियों को अब स्टेट बैंक में अपना खाता खुलवाना होगा। इसको लेकर बीएसए ने वित्त एवं लेखाधिकारी को निर्देशों का पालन कराने को कहा है। बीएसए आशीष मिश्र ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक और बेसिक शिक्षा विभाग के बीच एमओयू हुआ है। इसको लेकर महानिदेशक शिक्षा की ओर से पत्र जारी किया है। इसी क्रम में वित्त एवं लेखाधिकारी को पत्र लिखकर बेसिक शिक्षा विभाग के अर्न्तगत स्थाई तथा संविदा शिक्षकों व कर्मियों के खाते एसबीआई में खुलवाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही कृत कार्रवाई से उन्हें अवगत कराने का भी निर्देश जारी किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.