बस्ती, मार्च 16 -- बस्ती, निज संवाददाता। नए शैक्षिक सत्र की तैयारियों बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग में तेज हो गई हैं। नए सत्र से बेसिक के साथ ही माध्यमिक विद्यालयों में भी छात्रों की संख्या बढ़ाने व ड्रॉप आउट को रोकने के लिए स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। इसमें ड्रॉप आउट हो रहे छात्र-छात्राओं पर खास नजर होगी। एक अप्रैल से शुरू होने वाले इस अभियान की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जा रही है। विभाग सबसे बड़ा फोकस इस पर होगा कि कोई बच्चा ड्राप आउट न होने पाए। साथ ही जो बच्चे ड्राप आउट हो चुके हैं, उनका नामांकन स्कूल में कराया जाए। कक्षा 8 पास करने के बाद कक्षा नौ में कई छात्र-छात्राएं दाखिल नहीं कराते हैं। इन्हें ट्रेस करने के लिए हर वर्ष अभियान चलाया जाता है, लेकिन इस सत्र की शुरूआत से ही विभाग का ड्राप आउट बच्चों पर खास फोकस होगा। विभाग का लक्ष...