उन्नाव, अप्रैल 1 -- बांगरमऊ। ग्राम नसिरापुर स्थित बेसिक प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को पुस्तक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को नई पुस्तकों का वितरण किया गया, जिससे उनमें पढ़ाई के प्रति उत्साह देखने को मिला। समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) देवेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में उच्च प्रशिक्षित शिक्षक तैनात हैं और यहां निजी विद्यालयों से भी बेहतर व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे गांव व आसपास के लोगों को भी अपने बच्चों का दाखिला बेसिक स्कूलों में कराने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर इंचार्ज शिक्षिका रुचि सिंह, सहायक शिक्षिका विनीता रानी पांडेय, अर्जुन लाल दिवाकर, पप्पू त्रिवेदी और राजकुमार द्विवेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...