सहरसा, जून 24 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों के जांच की व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु प्रमंडलीय मुख्यालय जिला में तुर्की बेसिस के आधार पर एक-एक बेसिक खाद्य प्रयोगशाला के अधिष्ठापन का निर्णय लिया गया है। लेकिन बेसिक खाद्य प्रयोगशाला के अधिष्ठापन से सहरसा सहित तीन प्रमंडलीय मुख्यालय जिला को वांचित कर दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग का निर्णय स्वास्थ्य विभाग के सहरसा सहित राज्य के आठ प्रमंडलीय मुख्यालय में बेसिक फूड लेबोरेट्री अधिष्ठापन का निर्णय लिया गया था। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव द्वारा फरवरी 26 में सहरसा सहित सभी 8 प्रमंडलीय मुख्यालयों में मुजफ्फरपुर, सारण, दरभंगा गया, भागलपुर, मुंगेर, पूर्णियों के डीएम व असैनिक शल्य चिकित्सा पदाधिकारी सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को पत्र जारी कर बेसिक ...