लखीमपुरखीरी, मार्च 21 -- बेसिक शिक्षा विभाग के 830 स्कूल निपुण घोषित किए गए हैं। डायट प्रशिक्षुओं ने स्कूलों में जाकर बच्चों का निपुण ऑकलन एप के माध्यम से किया। निपुण आकलन का रिजल्ट जारी हो गया है। हालांकि निपुण आकलन की इस रिपोर्ट पर कुछ शिक्षक सवाल उठा रहे हैं। कई स्कूल ऐसे हैं जहां शैक्षिक स्तर ठीक है लेकिन उनके स्कूल निपुण की श्रेणी में शामिल नहीं हुए हैं। शासन ने बच्चों के निपुण आकलन के लिए डायट प्रशिक्षुओं को जिम्मेदारी दी। एप के माध्यम से बच्चों की शैक्षिक स्तर की जांच की गई। प्रशिक्षुओं ने जिले के कुल 2556 स्कूलों में जाकर कक्षा एक व दो के बच्चों का निपुण आकलन किया। आकलन की रिपोर्ट जारी कर दी गई है। जिले के कुल स्कूलों में से 830 स्कूल निपुण घोषित किए गए हैं जो 31 प्रतिशत हैं। उधर कई शिक्षकों ने इस आकलन पर सवाल उठाए हैं। शिक्षकों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.