बदायूं, दिसम्बर 27 -- बदायूं, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्र से शिक्षकों के लिए शहर में शामिल करने की प्रकिया शुरू कर दी है। ग्रामीण क्षेत्र से कुल 119 शिक्षक-शिक्षिकाओं की सूची तैयार की गयी है, जिन्हें यहां से हटाकर शहर में शामिल किया जायेगा। शहर की सीमा विस्तार होने के बाद उझानी, जगत, सालारपुर के कुछ स्कूल शहरी सीमा में आ गये हैं। जिसकी वजह से इन विद्यालयों में वर्तमान में तैनात शिक्षकों को भी शहरी ऐरिया में शामिल किया जायेगा। इसके लिए प्रकिया शुरू कर दी गयी है। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने संबंधित ब्लॉक के बीईओ के लिए यह प्रकिया समय अवधि के अंदर पूरी करने के निर्देश दिये हैं। अधिकारियों का कहना है कि जिन शिक्षकों का ग्रामीण से शहरी क्षेत्र में समायोजन किया गया है। उन्हें नगरीय संवर्ग की वरिष्ठता सूची में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.