अंबेडकर नगर, फरवरी 9 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) दिल्ली की ओर से "प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में विद्यालयों की भूमिका" विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें जनपद के बेसिक के शिक्षक श्याम सिंगार यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। साथ ही जिले तथा कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय परस कटुई का नाम रौशन किया। उनकी प्रस्तुति को विशेषज्ञ ने खूब सराहा। उनकी प्रस्तुति में श्रवण धाम की गाथा, ताजमहल-प्रेम की अमर निशानी की विरासत, वाराणसी विश्व की प्राचीन जीवित नगरी तथा उसके घाट, अयोध्या-श्रीराम जन्मभूमि स्थल, मथुरा -वृन्दावन की कृष्ण लीला कथक, बनारसी साड़ी, गंगा-यमुना, दुधवा टाइगर रिजर्व अहम रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.