बदायूं, फरवरी 18 -- आसफपुर/फैजगंज, संवाददाता। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए कृषि विज्ञान केंद्र उझानी की विजिट करायी गयी। ब्लॉक संसाधन केंद्र आसफपुर से बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह एवं बीईओ प्रेमसुख गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। बीईओ ने कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि प्रयोग और अनुभव के माध्यम से सीखना ही वास्तविक शिक्षा है। उन्होंने छात्रों को कृषि विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिकों से खुलकर प्रश्न पूछने और नई तकनीकों को समझने के लिए प्रेरित किया। कृषि विज्ञान केंद्र उझानी में छात्रों को उन्नत कृषि तकनीक, जैविक खेती, मृदा परीक्षण, फसल संरक्षण, आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी दी गयी। प्रधानाचार्य विजय यादव मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...