कानपुर, अप्रैल 9 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने लखनऊ में अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा से भेंट की। उन्हें प्रदेख के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान का पत्र सौंपा। इसमें बेसिक कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद 300 दिवसों का अवकाश नकदीकरण करने की मांग की गई है। विस्तृत पत्र में कई अदालती आदेशों व शासनादेशों का हवाला भी दिया गया। प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय महामंत्री शहाब सरताज, इंद्रमणि मिश्रा, सुखेंद्र सिंह, मोहम्मद परवेज आलम आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.