लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त हो रही हैं इस बीच अब बेसिक की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी पूरी हो गई है। बेसिक की बोर्ड परीक्षाओं की स्कीम जारी कर दी गई है। 16 मार्च से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं जो 20 मार्च तक चलेंगी। परीक्षाएं रोज दो पालियों में कराई जाएंगी। एक अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू होगा। बीएसए प्रवीण तिवारी ने सभी बीईओ को निर्देश दिया है कि स्कूलों में परीक्षाएं अपनी निगरानी में कराएं। वार्षिक परीक्षा को लेकर जारी की गई स्कीम के मुताबिक पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक चलेंगी। परीक्षाएं कराने के लिए प्रश्नपत्र छप चुके हैं। प्रश्नपत्र बीआरसी पर भेजे गए हैं। जिस दिन जिस विषय का पेपर होगा उसी दिन प्रश्नपत्र परीक्षा के समय खोला जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.