लखीमपुरखीरी, मार्च 17 -- बेसिक शिक्षा विभाग के सभी 3106 स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। दो पालियों में आयोजित इन परीक्षाओं की निगरानी बीईओ ने की। परीक्षा को लेकर प्रश्नपत्र और कापियां पहले ही स्कूलों को भेज दी गई थी। परीक्षाएं 20 मार्च तक चलेंगी। जारी की गई परीक्षा स्कीम के मुताबिक सोमवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू हुई। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर साढ़े बारह बजे से शुरू हुई। पहले दिन दोनो पालियों में सभी विषयों की मौखिक परीक्षा हुई। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि परीक्षाओं को लेकर दिशा निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। सभी बीईओ को निर्देश दिया गया है कि वह लगातार निरीक्षण करते रहें।रमियाबेहड़ प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के यूपीएस कफारा स्थित परिषदीय विद्यालय सहित सभी स्कूलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.