बेसिक की परीक्षाएं समाप्त 30 को बांटा जाएगा रिजल्ट
लखीमपुरखीरी, मार्च 22 -- बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं समाप्त हो गई हैं। अब शिक्षक रिपोर्ट कार्ड बना रहे हैं। 30 मार्च को रिपोर्ट कार्ड बांटा जाएगा। वहीं एक अप्रैल को नए शिक्षण सत्र की शुरुआत होगी। सीडीओ के निर्देश पर 30 सितम्बर को ही बच्चों को रिपोर्ट कार्ड के साथ नया कोर्स भी बांटा जाएगा। नए कोर्स के लिए 60 प्रतिशत से अधिक किताबें आ चुकी हैं। नए शैक्षिक सत्र के साथ ही स्कूलों में नामांकन बढ़ाने पर भी फोकस किया जाएगा। वहीं कक्षा आठ पास करने वाले सभी बच्चों का एडमिशन कक्षा नौ में हो इसकी मानीटरिंग का भी निर्देश दिया गया है। कक्षा एक में एडमिशन की उम्र छह साल निर्धारित है। जबकि आंगनबाड़ी केन्द्र पर शून्य से छह साल तक के बच्चों का पंजीकरण रहता है। इसमें तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को शाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.