लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- ब्लॉक संसाधन केंद्र कंजा ब्लॉक कुंभी गोला में ब्लॉक स्तरीय हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख कुंभी गोला विमल वर्मा, विशिष्ट अतिथि एडीओ कुंभी अवनीश त्रिपाठी तथा प्रभारी सीडीपीओ गमला देवी द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत एवं बैज अलंकरण खंड शिक्षा अधिकारी श्रीराम एवं एआरपी शिक्षकों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। खंड शिक्षा अधिकारी श्रीराम ने हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम शासन के निर्देशानुसार 3 से 8 वर्ष आयु वर्ग के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.