बेसिक : नए सत्र में पहले ही दिन बच्चों को मिलेंगी बदली हुई किताबें
वाराणसी, मार्च 22 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बेसिक स्कूलों में इस सत्र से कई किताबों में बदलाव हो रहे हैं। विभाग यह भी सुनिश्चित करने में लगा है कि सत्र के पहले दिन यानी एक अप्रैल से बच्चों के बैग में नई किताबें हों। इसके लिए राज्य और जिला स्तर पर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। 31 मार्च तक सभी स्कूलों तक नई किताबें भिजवाने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग इसलिए भी सक्रियता बरत रहा है, क्योंकि इस वर्ष कई कक्षाओं की किताबों में परिवर्तन किए गए हैं। ऐसे में किताबों की छपाई और आपूर्ति के लिए पहले से प्रयास शुरू हो गए हैं। पिछले वर्ष इसी तरह की कुछ नई किताबों की आपूर्ति जून के बाद स्कूलों में हो सकी थी। नए बदलावों में इस बार कक्षा-4 के लगभग सभी मुख्य विषयों की पाठ्य पुस्तकों में बदलाव किए गए हैं। नए पाठ्यक्रम में काशी की विभूतियों को शामिल किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.