सीतापुर, मार्च 19 -- सीतापुर। शहर में इन दिनों लोग बेसहारा पशुओं से त्रस्त हैं। शहर के हर चौक चौराहों पर इन छुट्टा जानवरों का कब्जा है। यहां तक कि शहर के प्रमुख मर्गों पर ये छुट्टा जानवर आम तौर पर डेरा जमाए देखे जा सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि छुट्टा जानवर आए दिन हादसों की वजह बनते हैं। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से छुट्टा जानवरों से निजात दिलाए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...