बेसहारा पशु-पक्षियों के पालनहार सुनील जैन राना का निधन, शोक की लहर
सहारनपुर, अगस्त 9 -- बेसहारा और लावारिस पशु-पक्षियों की सेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने वाले समाजसेवी सुनील जैन राना का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। कैंसर से जूझ रहे सुनील जैन सादगीपूर्ण जीवन के लिए पहचाने जाते थे। उन्होंने दया सिंधु जीव रक्षा केंद्र संचालित कर हजारों पशु-पक्षियों के उपचार, भोजन और रहने की व्यवस्था कराई। संस्था के साथ वर्ष में दो बार पशु-पक्षी पखवाड़ा चलाकर आवारा कुत्तों और बेल्ट से घायल घोड़ों समेत अन्य पशुओं का उपचार कराते थे। विभावरी परिवार ने श्रद्धांजलि दी। सचिव डॉ. विजेंद्र पाल शर्मा, हरिराम पथिक, अध्यक्ष डॉ. राम विनय शर्मा, विनीत राय जैन, आदेश कुमार, जेके तायल, डॉ. आरपी सारस्वत और राम कुमार शर्मा ने निधन को मानवता की अपूरणीय क्षति बताया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.