बेसहारा पशुओं को पकड़वाने का मिला आश्वासन, धरना समाप्त
बागपत, मई 17 -- बिनौली। बेसहारा गोवंशियों को पकड़वाने की मांग को लेकर कई गांवों के किसानों ने दूसरे दिन रविवार शाम फिर धरना दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। जिवाना, दादरी, बिनौली व मालमांजरा गांव के किसानों के खेतों में फसलों को बेसहारा गौवंशी नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिनको पकड़वाने के लिए तीन दिन पूर्व किसानों ने एसडीएम बड़ौत को शिकायत की थी। तीन दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर इन गांवों के किसानों ने धरना शुरू कर दिया था। दूसरे दिन रविवार को भी उनका धरना जारी रहा। बीडीओ नरेंद्र सिंह व पशु चिकित्साधिकारी बिनौली डा. अक्षय बालियान से किसानों से फोन पर वार्ता की। पशुओं को पकड़वाने का आश्वासन मिलने पर करीब दो घंटे बाद किसानों ने धरना समाप्त किया। इस दौरान हरेंद्र सोलंकी, गगन धामा, कमल डबास, आकाश सोलंकी, सुभाष, मनोज, संज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.