कानपुर, फरवरी 28 -- मंगलपुर संवाददाता। संदलपुर क्षेत्र के आराजी बिछियापुर में शुक्रवार को बेसहारा परिवार को ग्रामीण शिक्षा उत्थान एवं मानव सेवा समिति के द्वारा नगद धनराशि और राशन सामग्री वितरित की गई। मदद पाते ही बेटियों और माँ के आँसू छलक उठे। सन्दलपुर क्षेत्र के आराजी बिछियापुर में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पिछले वर्ष पिता की असमय मृत्यु के बाद परिवार अभी संभल भी नहीं पाया था कि फरवरी माह में एकलौते पुत्र ईशु (6 वर्ष) की दीवार में दबकर दर्दनाक मौत हो गई। अब परिवार में केवल मां और तीन मासूम बेटियां नेहा (12 वर्ष), दिव्यांशी (10 वर्ष) और कंचन (5 वर्ष) ही बची हैं। घर के सामने रोजी-रोटी और बच्चों के भविष्य का बड़ा संकट खड़ा हो गया। परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए ग्रामीण शिक्षा उत्थान एवं मानव सेवा समिति ने मानवता की मिसाल पेश क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.