बेसहारा गोवंश से टकराई बाइक, तीन युवक गंभीर रूप से घायल
शामली, अप्रैल 13 -- थाना क्षेत्र के गांव जिडाना के पास बेसहारा गोवंश से बाइक टकराने के कारण दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। 108 एंबुलेंस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना क्षेत्र के गांव जिडाना के निकट अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर घूम रहे बेसहारा गोवंश की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी गई। गांव नाला निवासी आकाश पुत्र जयपाल और राहुल पुत्र जिले सिंह बाइक से कहीं जा रहे थे। जैसे ही वे गांव जिडाना के पास पहुंचे, अचानक सामने आए बेसहारा गोवंश से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को बुलाया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.