मेरठ, मार्च 18 -- कंकरखेड़ा स्थित नटेशपुरम कालोनी में एक गोवंश के कान पर किसी हिंसक कुत्ते ने हमला कर दिया था। घाव ज्यादा दिन पुराना होने के कारण गोवंश के कान में कीड़े पड़ गए थे। जिससे गोवंश परेशान घूम रहा था। नटेशपुरम के लोगों ने इसकी सूचना सारथी संस्था की अध्यक्ष कल्पना पांडे को दी। कल्पना पांडे ने गो सेवा के लिए नागेंद्र गोस्वामी को साथ लेकर मौके पर पहुंची और घायल गोवंश का उपचार कराया। कान में से उसके कीड़े निकालकर दवाई देकर पट्टी की गई। कल्पना पांडे ने कहा जब तक ये गोवंश ठीक नहीं होगा, तब तक सेवा कार्य जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.