अलीगढ़, अक्टूबर 4 -- सुबह की दौड़ के दौरान हुआ हादसा, कोल्ड स्टोर में मजदूरी करता था रामवीर गोरई/बेसवां, संवाददाता। बेसवा-गोरई रोड पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक रामवीर कुशवाह की मौत हो गई। वह सुबह करीब चार बजे रोज की तरह कसरत और दौड़ लगाने के लिए घर से निकला था। जैसे ही वह वश्विमत्रिपुरी स्थित कोल्ड स्टोर के सामने पहुंचा, एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामवीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

परिवार में शोक की लहर रामवीर किला बेसवा के मोहल्ला कुशवाह का निवासी था और स्थानीय कोल्ड स्टोर में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया और माता-पिता सहित पूरे परिवार का रो...