रांची, मई 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। आजसू के संस्थापक सूर्या सिंह बेसरा ने शुक्रवार को स्टेट गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर आदिवासियों को वनवासी कहने की निंदा की। कहा कि गृहमंत्री द्वारा आदिवासियों को वनवासी कहने का विरोध करते है। पूरे देश का आदिवासी प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति से मिलेगा। बेसरा ने कहा कि हम एक समुदाय विशेष का डिलिस्टिंग करने का भी विरोध करते हैं। यह संविधान का उल्लघंन है। सभी को धार्मिक स्वतंत्रता दी गई है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, बाबूलाल मरांडी सहित भाजपा के अन्य आदिवासी नेता पार्टी के नेता हैं न ही आदिवासियों के। मौके पर रवि पीटर, सुबोध कुमार दांगी, सफी इमाम, अनिल कुमार भगत, रवि पीटर, जी महतो, रंजीत तिर्की आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- अस्पताल का नाम नहीं सुधरा तो आदिवासी खुद सुधार लेंगे: चंपाई

हिंदी...