बेसमेंट में वाहन पार्किंग की जगह चल रहे अस्पताल व कोचिंग सेंटर
बांदा, जून 24 -- बांदा। जनपद में करीब 25 नर्सिंग होम व 70 से ज्यादा क्लीनिक संचालित हो रहे हैं। वहीं माध्यमिक शिक्षा विभाग में 168 कोचिंग सेंटरों का पंजीयन कराया गया है। जबकि एक हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं। पिछले चार से पांच वर्षों में बनकर तैयार हो रहे भवनों में बेसमेंट वाहन पार्किंग या स्टोर के नाम पर तैयार किया गया है, पर एनओसी लेने के बाद इसमें अन्य गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। करीब दस नर्सिंग होम ऐसे हैं, जिनमें ओपीडी आदि बेसमेंट में ही संचालित की जा रही है। वहीं मुनाफा के लालच में भवन स्वामी बेसमेंट को कोचिंग सेंटर के लिए किराए पर दे देते हैं। संचालक और भवन स्वामी अधिकारियों के साथ साठगांठ कर छात्र-छात्राओं व मरीजों के जीवन के साथ खेल रहे हैं। आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने बुधवार को शहर में कई कोच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.