कन्नौज, जून 24 -- कन्नौज। लखनऊ अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेसमेंट में संचालित कोचिंग संस्थानों और नर्सिंग होम पर सख्त कार्रवाई के निर्देशों ने जिले में सुरक्षा मानकों की हकीकत उजागर कर दी है। जिले में कई ऐसे शिक्षण संस्थान, लाइब्रेरी और निजी अस्पताल संचालित हैं जहां सुरक्षा नियमों की अनदेखी की जा रही है। सवाल यह है कि यदि बेसमेंट और अंडरग्राउंड हिस्सों में संचालन नियमों के खिलाफ था तो पंजीकरण और निरीक्षण के दौरान इस पर ध्यान क्यों नहीं दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में जिले में 89 निजी अस्पताल पंजीकृत हैं, जबकि वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक बताई जा रही है। शहर के कई प्रमुख इलाकों में निजी अस्पताल और कोचिंग संस्थान घनी आबादी के बीच संचालित हो रहे हैं। इनमें से कई स्थानों पर पार्किंग और बेसमेंट का उपयोग अन्य गतिव...