बेसमेंट में चल रहा सेवायोजन कार्यालय, आग से बचाव के इंतजाम नदारद
गौरीगंज, जून 30 -- अमेठी। संवाददाता सरकारी कार्यालयों में अग्नि सुरक्षा को लेकर लापरवाही सामने आई है। जिला सेवायोजन कार्यालय सब्जी मंडी के बेसमेंट में संचालित हो रहा है, लेकिन वहां आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आए। कार्यालय तक पहुंचने के रास्ते में अधिकांश समय सब्जियों और अन्य सामान का जमावड़ा रहता है, जिससे किसी आपात स्थिति में बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है। वहीं कार्यालय परिसर में अग्निशमन यंत्र या अन्य अग्नि सुरक्षा उपकरण भी दिखाई नहीं दिए।
अग्नि सुरक्षा की स्थिति बेसमेंट के पिछले हिस्से में जिला सेवायोजन अधिकारी का कक्ष और कार्यालय संचालित है। ऐसे स्थान पर आग लगने की स्थिति में धुआं भरने और सुरक्षित निकासी में गंभीर दिक्कतें आ सकती हैं। इसके बावजूद वहां अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। इसी भवन की प्रथम मंजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.