नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- स्किन को ग्लोइंग और बेदाग बनाए रखने के लिए लोग तरह-तरह की होम रेमेडीज ट्राई करते हैं। इनमें से सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं बेसन और मुल्तानी मिट्टी, जिन्हें घरेलू फेसपैक की तरह इस्तेमाल किया जाता है। लोग इन्हें दही, दूध, चंदन पाउडर और गुलाबजल जैसी चीजों के साथ मिक्स कर के फेस पर अप्लाई करते हैं। हालांकि अक्सर एक सवाल सुनने को मिलता है कि बेसन और मुल्तानी मिट्टी, दोनों में से क्या ज्यादा फायदेमंद है? अगर स्किन को ग्लोइंग, बेदाग और हेल्दी रखना हो तो इन दोनों में से किस चीज से बनी फेसपैक ज्यादा फायदा करेगी? अगर आप भी इसे ही ले कर कन्फ्यूज हैं तो चलिए आज जानते हैं कि आपके लिए इन दोनों में से क्या चुनना बैटर रहेगा।चेहरे के लिए क्यों फायदेमंद होता है बेसन लगाना? बेसन का इस्तेमाल दादी-नानी के घरेलू फेसपैक और नुस्खों में सदियों ...