नई दिल्ली, जून 11 -- गरमा-गरम चाय के साथ क्रिस्पी पकौड़े खाने को मिल जाएं तो मजा आ जाता है। खासकर शाम को जब हल्की भूख लगती है, उस समय पकौड़ों का स्नैक हों तो कहना ही क्या। खैर, अब मुद्दे की बात पर आते हैं। पकौड़े तो हर घर में लगभग सेम तरीके से ही बनते हैं। बेसन में कुछ मसाले और सब्जियां डालकर उन्हें तल लिया जाता है। लेकिन आपने देखा होगा हलवाई वाले पकौड़ों का स्वाद कुछ अलग ही होता है। उनके पकौड़े हमेशा क्रिस्पी बने रहते हैं, भले ही वो ठंडे हो जाएं। वहीं घर में बने पकौड़ों में वो कुरकुरापन भी नहीं आता और ऊपर से ये ठंडे हो जाएं तो उसके बाद अजीब से ही हो जाते हैं। अब सवाल है कि हलवाई पकौड़ों में ऐसा भला क्या डालते हैं? तो चलिए आज वही सीक्रेट इंग्रीडिएंट और कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स जानते हैं, ताकि आपके पकौड़े भी एकदम परफेक्ट बनें।हलवाई जैसे कुरकु...