रामपुर, मई 3 -- शाहबाद। नगर में बेसन घोलते वक्त पकौड़ी विक्रेता की हार्ट अटैक आ गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहल्ला हकीमान निवासी प्रेम शंकर नगर में ही बंगाली तिराहे पर पकौड़ी का ठेला लगाते थे। रविवार शाम वह घर पर ही पकौड़ी की तैयारी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि वह बेसन आदि कच्चा सामान तैयार कर रहे थे, ताकि ठेले पर पकौड़ी बनाने में परेशानी न हो। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह गिर पड़े। परिजनों में कोहराम मच गया, वे तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...