नई दिल्ली, मई 27 -- सुबह का नाश्ता हो या शाम की हल्की भूख, हम अक्सर कुछ ऐसा ढूंढते हैं जो फटाफट से बन जाए और पेट भी भर दे। ऊपर से अगर वो हेल्दी भी हो, तो फिर कहना ही क्या। आज एक ऐसी ही परफेक्ट रेसिपी हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं। ये बनाने में सिंपल है और प्रोटीन से भरपूर है। टेस्ट ऐसा कि बच्चों से ले कर बड़ों तक को ये नाश्ता खूब पसंद आएगा। इसे आप वेजिटेरियन ब्रेड ऑमलेट भी कह सकते हैं या फिर बेसन टोस्ट भी। इसकी एक सर्विंग में आपको 13 ग्राम के करीब प्रोटीन मिल जाता है। उन दिनों के लिए ये नाश्ता परफेक्ट है, जब आपका कुछ बनाने का मन ना करे और कुछ टेस्टी भी खाने का मन हो। इसके लिए आपको कोई फिलिंग वगैरह तैयार नहीं है, सिंपल ब्रेड की स्लाइसेज और कुछ मसालों से आप इसे बना सकते हैं। आइए रेसिपी जान लेते हैं।वेजिटेरियन वेज ऑमलेट बनाने के लिए सामग्री ये...