बेशकीमती बंजर भूमि पर कब्जा, एफआईआर
कौशाम्बी, मई 26 -- सरायअकिल के बसुहार गांव में सड़क किनारे स्थित बेशकीमती बंजर भूमि पर गांव के धर्मनारायण तिवारी पुत्र भगौती प्रसाद ने कब्जा कर रखा था। कई बार राजस्व कर्मियों ने सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर धर्मनारायण तिवारी को रोकते हुए चेतावनी दी थी। इसके बावजूद वह लगातार कब्जा कर रहा था। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई थी। प्रकरण में मंडलायुक्त के यहां से जांच रिपोर्ट मांगी गई थी। पेंच फंसने पर चायल तहसील प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल लेखपाल अश्वनी यादव ने धर्मनारायण तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.