बेशकीमती पेड़ों की अवैध कटान में जुर्माना जमा कराने का निर्देश
सोनभद्र, मई 28 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय वन रेंज क्षेत्र में अवैध रूप से कत्था और सागौन के पेड़ों की कटान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बीते दिनों कठौंधी और नागराज क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हुई कटान को गंभीरता से लेते हुए प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) कमल कुमार ने संबंधित बिट प्रभारियों और वन कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई है। साथ ही अवैध रूप से काटे गए पेड़ों का जुर्माना दो दिन के भीतर जमा कराने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार कठौंधी क्षेत्र में पिछले माह परमिट की आड़ में सैकड़ों सागौन के पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया था। वहीं पिछले सप्ताह कत्था के पेड़ों की अवैध कटान की शिकायत भी हुई। इसके अलावा नागराज क्षेत्र में भी करीब दो दर्जन कत्था के पेड़ों की कटाई किए जाने का मामला चर्चा में है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएफओ कमल कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.